
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह और अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते मंगलवार को मुंबई में हुई पीएफ ट्रस्टी की बैठक में शामिल हुए.
टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारी पिछले दिनों ईपीएस-95 को लेकर यूनियन के अध्यक्ष व महामंत्री से संपर्क कर अपना मांग पत्र दिए थे. अध्यक्ष एवं महामंत्री ने अपने दायित्व को निभाते हुए इस मांग पत्र को बैठक में उपस्थित सीएचआरओ रविंद्र जी, फाइनेंस हेड बालाजी एवं सीताराम कांडी जी को सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांग से अवगत कराया. उन्होंने आश्वस्त किया कि इस मामले को शीर्ष प्रबंधन देखेगा.
Advertisement
<

