
उदित वाणी, जमशेदपुर : झारखंड राज्य के एकमात्र ज्योतिष शिक्षण संस्थान सेंटर ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल स्टडी एंड रिसर्च फॉर पब्लिक वेलफेयर जमशेदपुर की ओर से 30 जनवरी से एक फरवरी के बीच साकची स्थित होटल केनेलाइट में 32वां एशियाई ज्योतिष सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. इस सम्मेलन में भारत के अलावा नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, मलेशिया, थाईलैंड और ऑस्ट्रेलिया के ज्योतिषियों की उपस्थिति रहेगी.
इस सम्मेलन में संस्था के पाठ्यक्रम विषय के अन्तर्गत ज्योतिषियों को अपने पेशा में सफलता प्राप्त करने के लिए आध्यात्मिक ज्योतिष की एक पुस्तक का विमोचन किया जायेगा. ज्ञात हो कि इसके पहले भी ग्रह नक्षत्र संचारिका और हस्तरेखा संजीवनी नाम की पुस्तक इसी संस्था से प्रकाशित किया गया है. यह तीनों पुस्तक वर्तमान काल के वैज्ञानिक चिन्तन समग्र ज्योतिषियों के लिए काफी लाभदायक रहेगा.
इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के पूर्व मंत्री डॉ. आलोक रंजन रहेंगे.द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड विधान सभा पोटका के विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि का आसन अलंकृत करेंगे. यह जानकारी बुधवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रो एस के शास्त्री, नरेन्द्र कुमार, डॉ तपन राय , राजेश भारती और नारद मनी न्यूपाणी ने दी.

