
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर-2 के श्रम अधीक्षक अरविंद कुमार को जमशेदपुर-1 के श्रम अधीक्षक के पद पर स्थानांतरित करते हुए उन्हें जमशेदपुर का उपश्रमायुक्त तथा सहायक श्रमायुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. उल्लेखनीय है कि राजेश प्रसाद का भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नति होने के बाद जमशेदपुर का उपश्रमायुक्त का पद रिक्त था.
राजेश प्रसाद, वर्तमान में झारखंड के माध्यमिक शिक्षा निदेशक हैं. प्रदीप रॉबर्ट लकड़ा को प्रोन्नति देते हुए जमशेदपुर का अपर श्रमायुक्त बनाया गया है. प्रदीप रॉबर्ट लकड़ा को अपर श्रमायुक्त दुमका, न्यूनतम मजदूरी झारखंड, रांची, अपर निबंधक श्रमिक संघ, झारखंड, उपश्रमायुक्त, अनुश्रवण मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. श्रम विभाग में इसके अलावा भी कई बदलाव हुए हैं.
