
उदित वाणी, जमशेदपुर : अरका जैन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ नर्सिंग ने विश्व कुष्ठ दिवस पर एक्ट नाउ एंड लेप्रोसी कार्यक्रम का आयोजन किया। हरिसुंदरपुर, सरायकेला- खरसावां, गम्हरिया में लोगों को जागरूक किया गया।
आयोजन समाज से कुष्ठ रोग के कलंक को कम करने के उद्देश्य से किया गया। इस दौरान कुष्ठ या हैनसेन रोग से प्रभावित लोगों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए स्किट प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. जिनु एनी जोसफ (वाइस प्रिंसिपल) व नर्सिंग विभाग के शिक्षकों ने किया। कार्यक्रम का समापन रितु तिग्गा (नर्सिंग ट्यूटर) ने किया।
Advertisement
<

