
उदित वाणी, जमशेदपुर: एलबीएसएम कॉलेज के छात्र अर्जुन टुडू ने मैराथन में पहला स्थान प्राप्त किया है. कोल इंडिया एवं झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में बिरसा मैदान, मोरहाबादी, रांची में 26 मार्च को इस मैराथन का आयोजित किया गया था.
अर्जुन को 42 किलोमीटर की मैराथन दौड़ के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कार स्वरूप तीन लाख रुपये मिले हैं. प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा ने उसे अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया.
अर्जुन ने केयू अंतर स्नातक एथलेटिक्स में भी स्वर्ण हासिल किया था. इस अवसर पर खेल प्रभारी अरविंद प्रसाद पंडित, डॉ. विनय कुमार गुप्ता, डॉ. अजेय वर्मा, डॉ.मौसमी पॉल, संजीव मुर्मू, सौरभ वर्मा, पुनीता मिश्रा, सुकरा हो उपस्थित थे.
Advertisement
<

