
उदित वाणी, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष आनन्द बिहारी दूबे ने टेल्को कॉपरेटिव सोसायटी के पदाधिकारियों को चेताया है कि वे कामगारों के लंबित मामलों का निपटारा जल्द करें. अगर 15 दिसंबर तक कामगारों की मांगें नहीं मांगी गई तो वे घेराव करेंगे. दूबे ने मीडिया को जारी अपने बयान में कहा है कि वार्ता के बाद भी इस मामले पर कोई फैसला नहीं लिया गया है. वार्ता में इस बात पर फैसला हुआ था कि कामगारों का वेतन हर माह 2 तारीख तक हो जाय. इसे लेकर गुरुवार को धरना दिया गया. धरना में सामंतो कुमार,धीरज कुमार सिंह,त्रिनाथ,सुशील घोष,अभिनीत कुमार यादव, सन्नी कुमार सिंह, निखिल तिवारी, रोहन कुमार मिश्रा सहित पार्टी कार्यकर्ता और सैकड़ों कामगार सम्मिलित हुए.
Advertisement
<

