
उदित वाणी, जमशेदपूर : फिनो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (‘फिनो बैंक’ या ‘बैंक’) ने छोटे व मध्यम व्यवसाय मालिकों को शॉप इंश्योरेंस पॉलिसी प्रदान करने के लिए गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस के साथ साझेदारी की है. फिनो ने गो डिजिट के एक कॉर्पोरेट एजेंट के रूप में गठबंधन किया है.
इस उत्पाद का लॉन्च रांची में फिनो के क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया. लॉन्च कार्यक्रम में मनीष द्विवेदी, ज़ोनल हेड; शिशीर सिंग, रिजनल हेड, संजीव सिंन्हा (बिझनेस सपोर्ट मॅनेजर), दिलशाद अली( अकाऊंट मॅनेजर) कौशल राज श्रीवास्तव (पोर्टफोलिओ मॅनेजर) एवं फिनो बैंक के अन्य अधिकारी मौजूद थे। फिनो पेमेंट्स बैंक के ज़ोनल हेड, मनीष द्विवेदी ने कहा, ‘ग्राहक झारखंड में फैले हमारे 45,000 से ज्यादा बैंकिंग प्वाईंट्स से डिजिट इंश्योरेंस करा सकते है.
फिनो पेमेंट्स बैंक के ईवीपी (नॉर्थ), दर्पण आनंद ने कहा,‘ यह हमारे विस्तृत वितरण नेटवर्क द्वारा छोटे व्यवसाय के मालिकों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक सही कदम है. वहीं नलिनी वेंकट, हेड-इंस्टीट्यूशनल बिज़नेस, डिजिट इंश्योरेंस ने कहा, ‘ फिनो पेमेंट्स बैंक का गांवों में फैला विस्तृत वितरण नेटवर्क हमें अपने बीमा उत्पादों को इन बाजारों में ले जाने का अवसर देगा.’’
