
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.): आदित्यपुर के अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना सामने आते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिवाकर झा ने इस घटना की कड़ी निन्दा की है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि घटना में शामिल असामाजिक तत्वों की शीघ्र पहचान कर तत्काल गिरफ्तारी की जाए और उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
श्री झा ने कहा कि बाबा साहेब की प्रतिमा पर हमला केवल एक मूर्ति को नुकसान पहुँचाना नहीं है, बल्कि सामाजिक न्याय और संविधानिक मूल्यों पर चोट है। उन्होंने प्रशासन से चौक–चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की है।
Advertisement
<
