
उदित वाणी, जमशेदपुर: अल्लू अर्जुन को गिरफ्तारी के बाद हैदराबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है. पुलिस ने अभिनेता को उनके निवास स्थान से आज ही गिरफ्तार किया था. इस गिरफ्तारी के बाद फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारे उनकी समर्थन में सामने आए हैं.
महिला की मौत और गिरफ्तारी का कारण
कुछ समय पहले एक सिनेमाघर में एक महिला की मौत के बाद अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया गया था. मामले के बाद खबरें आई थीं कि उन्हें 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा. लेकिन अब, शुक्रवार को हाईकोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई है.
फैन्स और राजनीति में हलचल
अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद उनके प्रशंसक पुलिस स्टेशन के बाहर इकट्ठा हो गए हैं. साथ ही, तेलंगाना की राजनीति भी इस मामले को लेकर गरमाती दिख रही है. बीआरएस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, “नेशनल अवॉर्ड विजेता अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी सत्ताधारी वर्ग की असुरक्षा को दिखाती है. मैं मृतक के परिवार के प्रति पूरी सहानुभूति व्यक्त करता हूं, लेकिन असल जिम्मेदार कौन है? अल्लू अर्जुन को इस तरह गिरफ्तार नहीं किया जाना चाहिए, खासकर जब वे इस घटना के सीधे तौर पर जिम्मेदार नहीं हैं.”
क्या इस गिरफ्तारी का राजनीतिक पक्ष भी है?
अल्लू अर्जुन के मामले में गिरफ्तार करने की वजह और गिरफ्तारी के बाद के घटनाक्रम ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. क्या यह केवल एक कानूनी मामला था, या इसके पीछे राजनीतिक इरादे भी थे?

