
उदित वाणी, जमशेदपुर: अल-कबीर पॉलिटेक्निक मानगो ने अपने इंस्टीट्यूट सोशल रेस्पांसिबिलिटी (आईएसआर) के तहत रविवार को संस्थान के सभागार में टेंपो चालकों के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया.
इस सम्मान समारोह में कोपाली टेंपो स्टैंड के 40 टेंपो चालक सम्मिलित हुए. बता दें, आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत संस्थान में अनेक प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है.
देश और समाज के निर्माण में प्रत्येक लोगों की भागीदारी आवश्यक है, अत: टेंपो चालकों के योगदान भी समाज निर्माण में महती भूमिका निभाता है. संस्थान के प्रिंसिपल वारिस सरवर इमाम ने उनका अभिवादन करते हुए उनके रोजगार व सामाजिक योगदान की सराहना की.
कबीर वेलफेयर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष जिय़ाउल मोबिन अंसारी ने हिंदू-मुस्लिम एकता संघ के अध्यक्ष एख़लाक अहमद को पुष्पगुच्छ भेंट किया. चंदना शर्मा (व्याख्याता, कम्प्यूटर साइंस एंड इंजी.) ने ‘छात्राओं के सुरक्षित आवागमन विषय पर अपने विचार व्यक्त किए.
समारोह के आयोजन में हसीबुल हक, अमजद अली, मो. सोहैल, मो. सिराजुद्दीन, मो. जावेद हुसैन, इरफान मुमताज एवं इरफानुल हक अंसारी, पीवीएस राव, डीआर भंडारी, शेख हसन, राम बहादुर, गुलरेज आलम का विशेष योगदान रहा.

