
6 मार्च तक भरा आवेदन जमा करना है
उदित वाणी, जमशेदपुर : अगर आप यूथ है और रेडियो जॉकी बनना चाहते हैं तो आकाशवाणी जमशेदपुर के यूथ प्रोग्राम को पेश करने का आपके पास अनोखा अवसर है. अगर आपकी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंटर है और आप 18 से लेकर 30 साल के बीच के हैं तो आप आकाशवाणी जमशेदपुर के युववाणी अनुभाग को आवेदन दे सकते है.
आकाशवाणी जमशेदपुर के कार्यक्रम प्रमुख राजेश कुमार राय ने बताया कि शहर के वैसे युवा, जिनकी आवाज अच्छी है और जिनकी सृजनात्मक लेखन में रूचि है, वे आवेदन कर सकते है. आवेदन 6 मार्च के पहले करना है. इसके लिए आकाशवाणी जमशेदपुर से संपर्क कर सकते हैं. भरा आवेदन 6 मार्च तक 100 रूपए शुल्क के साथ जमा करना है. चयन होने पर अनुबंध यानि कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर युववाणी कार्यक्रम पेश करने के अवसर मिलेंगे.

