
उदित वाणी, जमशेदपुर: आजसू पार्टी ने दिसंबर माह तक सभी इकाई के संगठन निर्माण का संकल्प लिया है. अभी तक अखिल झारखंड श्रमिक संघ, अखिल झारखंड पिछड़ा वर्ग महासभा, के साथ-साथ अखिल झारखंड महिला संघ और अखिल झारखंड व्यापार उद्योग मंच का संगठन विस्तार करने का निर्णय लिया है.
इसके तहत 22 नवंबर को अखिल झारखंड व्यापार उद्योग प्रकोष्ठ का गठन किया जायेगा. इससे पूर्व आजसू पार्टी द्वारा आगामी 20 नवंबर को कदमा स्थित मंगल सिंह अखाड़ा में अखिल झारखंड महिला संघ का जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन होगा.
सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव राम चंद्र सहिस के आलावे जिला प्रभारी प्रो. रवि शंकर मौर्या, जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, पश्चिम विधानसभा प्रभारी मुन्ना सिंह ब्रजेश समेत अन्य उपस्थित रहेंगे.

