
उदित वाणी, जमशेदपुर: आजसू पार्टी सुप्रीमो एवं सिल्ली विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी सुदेश कुमार महतो पहले राउंड से ही पिछड़े और लगभग अंतिम राउंड तक वही ट्रेंड रहा। यहां झामुमो प्रत्याशी अमित कुमार महतो ने 18 राउंड के बाद 72463 वोट हासिल किया जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी आजसू प्रत्याशी सुदेश कुमार महतो को 48699 वोट मिले। वहीं झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) प्रत्याशी देवेंद्र महतो को 40905 वोट मिले हैं। सिल्ली की सीट हॉट सीट बनी हुई थी और पूरे राज्य की नजर उसपर थी। यहां कुल 19 राउंड में गिनती पूरी होने की है।
Advertisement
<

