
उदित वाणी, कांड्रा : झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत कांड्रा यातायात थाना प्रभारी अजय कुमार को राज्य पुलिस सेवा में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद पर पदोन्नति दी गई है.
पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित
पदोन्नति के उपलक्ष्य में सोमवार को एक पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया. इस दौरान अजय कुमार को नई रैंक के स्टार लगाकर डीएसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई. कार्यक्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सरायकेला और पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), सरायकेला-खरसावां की विशेष उपस्थिति रही.
बधाइयों का लगा तांता
पिपिंग सेरेमनी में पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और जवान भी मौजूद थे. अजय कुमार को बधाई देने वालों का सिलसिला पूरे कार्यक्रम के दौरान बना रहा.
अजय कुमार की इस उपलब्धि से कांड्रा क्षेत्र में खुशी का माहौल है और स्थानीय लोगों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं.

