
उदित वाणी, आदित्यपुर: आदित्या इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (AIT) के छात्रों की टीम ने शुक्रवार को पटमदा स्थित हाथीखेदा मंदिर में पारंपरिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद संस्थान के पूर्व एवं वर्तमान छात्रों का मिलन समारोह भी आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में विभिन्न कंपनियों में कार्यरत संस्थान के पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के उप निदेशक सुजय कुमार, सुदेश कुमार रावत, परिमल कुमार, मनोरंजन महतो, सुब्रतो कुमार बनर्जी, रोहित कुमार सिंह सहित कई छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि AIT के अनेक छात्र स्किल इंडिया – आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत मोबाइल रिपेयरिंग शॉप संचालित कर रहे हैं तथा स्टार्टअप के जरिए स्व-रोजगार अपनाकर दूसरों को भी रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं।
कई छात्र सब्जी उत्पादन व विपणन में भी सक्रिय हैं और टमाटर, हरी सब्जियों का कारोबार जमशेदपुर व बंगाल के विभिन्न बाज़ारों तक कर रहे हैं।

