
उदित वाणी,आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 11 स्थित भाटिया बस्ती के निचले इलाके में स्थित कई घरों में नदी का का पानी प्रवेश कर गया है. परन्तु उसके बावजूद संबंधित घरों में रहने वाले लोग अपने घरों से बाहर निकलने के लिए तैयार नहीं थे. सूचना मिलने के बाद उप नगर आयुक्त पारुल सिंह वहां पहुंची. उप नगर आयुक्त के बार-बार अनुरोध करने के बाद भी ज़ब लोग बाहर निकलने को तैयार नहीं हुई, तो उन्होंने स्वयं पानी में घुसकर लोगों को हिम्मत दिलाया. उसके बाद धीरे-धीरे लोग सुरक्षित स्थानों पर जाने लगे. इस दौरान रेड क्रॉस के सचिव दयाशंकर मिश्रा भी उपस्थित थे. उप नगर आयुक्त ने बताया कि लोगों की सुरक्षा को देखते हुए हर जरुरी कदम उठाये जा रहे हैं. और किसी भी स्थिति में जान- माल का नुकसान होने नहीं दिया जाएगा.

