उदित वाणी, जमशेदपुर: सीआईएससीई और सीबीएसई से संबद्धता प्राप्त शहर के निजी स्कूलों के इंट्री क्लास (नर्सरी-एलकेजी) में दाखिले की दौड़ शुरू हो गई है. आवेदन के आधार पर जनवरी के तीसरे हफ्ते बच्चों की लॉटरी होगी, जिसके आधार पर नामांकन के लिए लिस्ट जारी की जाएगी.
लिस्ट के आधार पर मार्च तक दाखिले होंगे और मार्च के पहले हफ्ते से नए सत्र की कक्षाएं शुरू की जाएंगी. शहर के करीब 70 निजी स्कूलों में नर्सरी एलकेजी में दाखिले के लिए 9500 सीटें उपलब्ध हैं.
इतने सीटों में दाखिले के लिए 20 से 22000 तक आवेदन हर साल जमा किए जाते हैं. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है एक एक बच्चे को दाखिले के लिए कितना अवसर मिल पाता होगा.
बहरहाल, शहर के अधिकतर स्कूलों में अक्टूबर महीने से ही दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाने लगे हैं अधिकतर बड़े स्कूल 1 अक्टूबर से यह आवेदन ले रहे हैं हालांकि कुछ स्कूलों ने रविवार (25 सितंबर) से ही दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी तो कुछ ने एक अक्टूबर को नन्हे-मुन्नों के एडमिशन के लिए अपनी वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन का विंडो खोल दिया.
बिष्टूपुर में यूपी संघ के सहयोग से संचालित मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल (एमएनपीएस) में सबसे पहले 25 सितंबर से दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी गई तो इससे पहले एआईडब्ल्यूसी बारीडीह में नर्सरी में एडमिशन के लिए 19 सितंबर से ही ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं.
यहां 29 सितंबर तक आवेदन लिए जाएंगे. इसी तरह एमएनपीएस में नर्सरी में 25 सितंबर से 30 अक्तूबर तक आवेदन लिए जाएंगे. चर्च स्कूल में 26 सितंबर से एलकेजी के लिए ऑफलाइन मोड पर आवेदन पत्र उपलब्ध कराए जाने लगे.30 नवंबर तक यहां आवेदन दिए जाएंगे.
इन स्कूलों में ऑनलाइन आवेदन
# सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल (एलकेजी) 01 अक्टूबर से 20 अक्टूबर
# लोयोला स्कूल टेल्को (एलकेजी) में 01 अक्टूबर से 05 नवंबर
# गुलमोहर स्कूल टेल्को (नर्सरी) में 01 से 15 अक्टूबर तक
# राजेंद्र विद्यालय साकची (एलकेजी) में 01 से 31 अक्टूबर
# जेपीएस बारीडीह (नर्सरी) में 01 से 31 अक्टूबर
# तारापोर एग्रिको (एलकेजी) में 01 से 31 अक्टूबर
# चिन्मया विद्यालय टेल्को (नर्सरी) में 05 से 25 अक्टूबर
# एलएफएस टेल्को (नर्सरी) में 10 से 19 अक्टूबर
# विवेक विद्यालय गोविंदपुर (नर्सरी) में 10 से 15 अक्टूबर
# केपीएस कदमा (नर्सरी) में 10 अक्टूबर से 31 अक्टूबर
# केपीएस मानगो (नर्सरी) में 10 से 31 अक्टूबर
# जेएच तारापोर धतकीडीह ( एलकेजी) में 11 अक्टूबर से 05 नवंबर
# सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल बिष्टूपुर (नर्सरी-एलकेजी) में 12 से 22 से अक्टूबर
# काशीडीह हाईस्कूल (नर्सरी) में 13 से 19 अक्टूबर
# जुस्को स्कूल कदमा (नर्सरी) में 13 अक्टूबर से 19 अक्टूबर
# जुस्को साउथ पार्क स्कूल (नर्सरी) में 13 अक्टूबर से 19 अक्टूबर
# डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल कदमा (एलकेजी) में 14 से 31 अक्टूबर
# बाल्डविन फॉर्म एरिया स्कूल कदमा (नर्सरी) में 14 अक्टूबर से 14 नवंबर
# जेवियर पब्लिक स्कूल कीताडीह (नर्सरी) 14 अक्टूबर से 15 नवंबर
# हिलटॉप स्कूल टेल्को (नर्सरी) में 17 से 31 अक्टूबर
# डीपीएस साकची (नर्सरी) में 17 से 22 अक्टूबर
# लोयोला स्कूल बिष्टूपुर (एलकेजी) में 21 से 26 नवंबर
# कारमेल जूनियर कॉलेज (नर्सरी) 25 से 29 अक्टूबर
# नरभेराम हंसराज स्कूल (नर्सरी-एलकेजी) 24 सितंबर से 29 अक्टूबर

Advertisement
<