
उदित वाणी, जमशेदपुर: करीम सिटी कॉलेज में सत्र 2022-24 में डीएलएड में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इसके लिए कॉलेज की ओर से नोटिस जारी कर दी गई है. इसमें पहले आओ पहले पाओ की तर्ज में दाखिला लिया जा रहा है.
कॉलेज परिसर में प्रोसपेक्टस उपलब्ध कराया जा रहा है. विद्यार्थियों को ऑफलाइन आवेदन पत्र और प्रोसपेक्टस प्राप्त करने के लिए एक हजार रुपये का शुल्क चुकाना होगा.
डीएलएड में दाखिले के लिए विद्यार्थियों को किसी भी संकाय में इंटर में 50 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. एसटी-एससी कैटेगरी के विद्यार्थियों के लिए यह 45 प्रतिशत रखा गया है.
Advertisement
<

