
उदित वाणी, जमशेदपुर: एडीएल सनशाइन स्कूल कदमा में नर्सरी कक्षा में एडमिशन के लिए 19 अक्तूबर से आवेदन फॉर्म मिलेंगे. इस स्कूल में ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन मोड में भी नर्सरी में दाखिले के लिए आवेदन फार्म उपलब्ध कराया जा रहा है.
उसके लिए 19 अक्तूबर से 22 अक्तूबर तक की तिथि निर्धारित है. इस तिथि के बीच अभिभावक स्कूल परिसर में जाकर काउंटर से आवेदन फॉर्म ऑफलाइन ले सकते हैं.
वहीं 19 अक्तूबर से ही ऑनलाइन आवेदन के लिए भी फॉर्म उपलब्ध कर दिए जाएंगे. अभिभावक 5 नवंबर तक स्कूल की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
गौरतलब हो कि शहर के अन्य बड़े स्कूलों में 10 अक्तूबर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. कुछ स्कूलों ने तो 1 अक्तूबर से ही इसकी शुरुआत कर दी थी.
अब जमा आवेदनों के आधार पर जनवरी के तीसरे पखवाड़े में लॉटरी निकाली जाएगी, जिसके आधार पर निजी अंग्रेजी स्कूलों में दाखिला लिया जाएगा.
Advertisement
<

