
होटलों में खाद्य सामग्री का चला जांच अभियान
उदित वाणी, जमशेदपुर: उपायुक्त विजया जाधव के आदेशानुसार खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मनजर हुसैन के द्वारा कबाब एंड करी रेस्टोरेंट, सेफरोन रेस्टोरेंट, व्हाइट रोज रेस्टोरेंट तथा दिल्ली दरबार रेस्टोरेट आमबगान, साकची स्थित परिसर का औचक निरीक्षण किया गया.
निरीक्षण के क्रम में एकांश फूड बीवरेज का कबाब एंड करी आउटलेट का लाइसेंस रजिस्टेशन नहीं पाया गया एवं व्हाइट रोज रेस्टोरेट का संचालन एफएसएसएआई रजिस्ट्रेशन के आधार पर किया जा रहा था जबकि उक्त रेस्टोरेट का वार्षिक टर्नओवर 12 लाख रूपए से अधिक था.
खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा उक्त सभी रेस्टोरेंट को एफएसएसएआई के मानक के अनुरूप साफ-सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने का निर्देश दिया गया.
अगले 30 दिनों तक चलेगा जांच अभियान
खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने बताया कि पर्व त्योहार को देखते हुए वरीय अधिकारियों के आदेश के अनुसार अगले 30 दिनों तक यह जांच अभियान चलाया जाएगा.
उन्होंने कहा कि बिना एफएसएसएआई लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन के रेस्टोरेट संचालन करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी, मिष्ठान बिक्री करने वाले दुकानदार को अपने डिस्प्ले में मिठाई का विनिर्माण तिथी तथा अंतिम उपयोग की तिथी अंकित रहना आवश्यक है.
खुदरा एवं थोक खाद्य सामग्री बिक्री करने वाले दुकानदारों को एक्सपाइरड या सड़े – गले खाद्य पदार्थों की बिक्री न करने की सलाह दी ही है. रेस्टोरेट के किचन के दिवारों में पपड़ी, मकड़ी का जाला तथा फूफंदी लगा नहीं रहना चाहिए.
उक्त बिन्दुओं में कमी पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत विधी सम्मत कारवाई की जायेगी.

