
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः ईमली चौक, आदित्यपुर के पास स्थित चूना भट्टा बस्ती से विवाहित युवती अपने दो छोटे बच्चों को छोड़कर विगत एक माह (19 सितंबर) से लापता है. इस संबंध में युवती की माँ लक्ष्मी ठठेरा, पति-मुकेश ठठेरा के द्वारा आदित्यपुर थाना में लिखित शिकायत की गई है, जिसमें सरायकेला निवासी नसीम अंसारी के उपर अपनी विवाहित पुत्री को भगा ले जाने का आरोप लगाया गया है. शिकायत के अनुसार, युवती का विवाह खुर्दा (ओडिसा) में हुआ है, जो कि स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियों की वजह से अपने पिता के घर आई हुई थी तथा यहाँ अपना उपचार करा रही थी. विवाहित युवती के लापता होने के बाद ईमली चौक, आदित्यपुर के पास स्थित चूना भट्टा बस्ती में मुबारक अली के फैशन टेलर के यहाँ काम करने वाले नसीम अंसारी ने उन्हें फोन कर बताया कि उनकी पुत्री उसके पास है तथा उसे वह अपने पास हीं रहेगा. इस दौरान किसी को यह बात बताने पर बुरे परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई है.
