
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार श्रीश्री सार्वजनिन काली पूजा कमिटी, फुटबॉल मैदान, आदित्यपुर की आज संपन्न हुई बैठक में सर्वसम्मति से नई कमिटी का गठन किया गया. नवगठित कमिटी में पवित्रो रंजन बर्मन (गोरा) को अध्यक्ष, अधिवक्ता नरेन्द्र प्रसाद को महासचिव तथा माणिक दास को कोषाध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया गया. वहीं, अंजन दास तथा सुशील मंडल को संरक्षक बनाया गया है. जबकि रतन गोप, गोपाल दास, झंटू दास, अशोक घोष को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है. उल्लेखनीय है कि यहाँ वर्ष-1972 से प्रतिवर्ष पारंपरिक तरीके से काली पूजा आहूत की जाती है.
Advertisement
<
