
उदित वाणी, आदित्यपुर: न्यू हाऊसिंग कॉलोनी, आदित्यपुर-01 में 7एलएफ फ्लैट को एलआईजी कॉलोनी से जोड़ने वाली विगत दो साल की अवधि से बन्द पड़ी सड़क को आज आम लोगों के लिए खोल दिया गया.
आदित्यपुर नगर निगम द्वारा इसके लिए जेसीबी पॉकलेन की मदद ली गई. उल्लेखनीय है कि उक्त रास्ता सीवरेज ट्रीटमेंट प्लाँट (एसटीपी) निर्माण की वजह से विगत दो वर्ष की अवधि से बन्द था, जिसके कारण स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही थी.
इस संबंध में पूर्व पार्षद नीतू शर्मा द्वारा लगातार पहल की जा रही थी तथा उनके द्वारा उप नगर आयुक्त पारुल सिंह के समक्ष भी इस मामले को उठाया गया था.
Advertisement
<

