
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः गुमटी बस्ती, आदित्यपुर (चूना भट्टा) में रेलवे की भूमि पर अवैध रुप से निर्मित पक्के-कच्चे मकानों को तोड़ने का काम आज से शुरु किया गया. इस दौरान जेसीबी पॉकलेन की मदद से कुल 56 चिह्नित मकानों को तोड़ने का काम शुरु किया गया. इस दौरान रेलवे के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. स्थल पर मौजूद रेलवे के प्रतिनिधि ने बताया कि रेलवे के द्वारा उक्त स्थान पर 4000 वर्ग मीटर भूखंड को अतिक्रमण मुक्त कराया जाना है, जहाँ पर रेलवे के द्वारा शेड का निर्माण कराया जाना है, इस हेतु रेलवे के द्वारा पूर्व मे हीं सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिया जा चुका है. स्वतः अपना आशियाना उजाड़ते दिखे लोग
वहीं, रेलवे की तैयारी को देखते हुए गुमटी बस्ती (चूना भट्टा) में संबंधित भूमि पर आवासित लोगों के द्वारा स्वतः अपना अवैध निर्माण हटाना शुरु कर दिया गया. गुरुवार को भी उक्त स्थान पर आवासित लोगों को स्वयं अपना आशियाना उजाड़ते हुए देखा गया था. और यह कार्य आज भी जारी रहा था.

