
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.): राँची यूनिवर्सिटी के आर्यभट्ट भवन में आहूत एमएसएमई कॉन्क्लेव, प्रधान मंत्री विश्वकर्मा कार्यशाला मे आदित्यपुर की संधु ट्यूब प्रा लि को गोल्ड जेड सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ. कंपनी के प्रोप्रइटर सह आदित्यपुर स्माल इंडस्ट्री एसोसिएशन (एशिया) के उपाध्यक्ष संतोख सिंह ने केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतन राम माँझी तथा केंद्रीय एमएसएमई राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे से उक्त प्रमाण पत्र प्राप्त किया. इस अवसर पर पावन देबुका, मनोज गुटगुटिया तथा रमेश खंडेलवाल भी उपस्थित थे.
Advertisement
<

