
उदित वाणी, जमशेदपुर: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आदित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी ने विभिन्न कंपनियों में कार्यरत संस्थान के छात्रों के बीच तिरंगा वितरित किया। इस अवसर पर संस्थान के छात्रों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में गम्हरिया स्थित सती ऑटो कंपोनेंट प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर आदित्य कुमार सिंह और क्वालिटी सिर के पद पर कार्यरत मनोज कुमार को संस्थान की ओर से फूल और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत गम्हरिया सती ऑटो कंपोनेंट प्राइवेट लिमिटेड से की गई, जहां संस्थान के उपनिदेशक सुजय कुमार, डायरेक्टर और अध्यक्ष ने तिरंगा देखकर इस अभियान का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपनिदेशक सुजय कुमार, अमित नारायण और विजय सिंह उपस्थित थे।
Advertisement
<

