
उदित वाणी, जमशेदपुर : आदित्या इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, जमशेदपुर के द्वारा आग बिष्टुपुर स्थित मद्रासी सम्मेलनी होटल में विश्व वरिष्ठ नागरिकता दिवस मनाया गया. इस अवसर पर संस्थान की ओर से समाज के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित भी किया गया. इस अवसर पर भागलपुर महिला सुंदरवाटी कॉलेज की पूर्व प्राचार्य डॉ अर्चना ठाकुर, टीएनबी कॉलेज, भागलपुर के अंग्रेजी विभाग की डॉ आर्यन ठाकुर, चितरंजन लोकोमोटिव वर्क के पूर्व इंजीनियर डॉ दिनेश चंद्र को संस्थान की ओर से अंग वस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रोफेसर डॉ बी कुमार, उप निदेशक सुजय कुमार, ट्रस्टी मेंबर वंदना रानी, जनसंपक अधिकारी प्रियंका कुमार, अभिजीत कुमार सरकार आदि उपस्थित थे.
Advertisement
<

