
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर के सोनारी निवासी अधिराज मित्रा ने तमिलनाडु के होसुर में चल रहे शतरंज के लिटिल इंग्लैंड इंटरनेशनल टूर्नामेंट में टॉप 5 में पहुंचे हैं. इसमें भी अधिराज ने पहला स्थान हासिल किया है.
इसके साथ ही अधिराज की रेटिंग 11 वर्ष से कम उम्र वाले देश केशतरंज खिलाड़ियों की सूची में टॉप पांच पर पहुंच गई है. अधिराज ने 8.5/9 का स्कोर कर शतरंज की दुनिया में सिक्का जमाने की तैयारी कर दी है. अधिराज के पिता उत्तम मित्रा ने बताया किअधिराज ने लिटिल इंग्लैंड इंटरनेशनल टूर्नामेंट में शतरंज की तीन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था.
पहली प्रतियोगिता नेशनल स्कूल, दूसरी ओपन कैटेगरी और तीसरी बिलो-16 की रही. बिलो-16 में 10 वर्षीय अधिराज मित्रा ने 212 प्वाइंट स्कोर किया है. इसमेंअधिराज को 90 हजार रुपये का पुरस्कार भी मिला। इसमें कुल 370 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था.
अधिराज ने इसमें टॉप पांच मेंजगह बनाई. जानकारी के मुताबिक, अधिराज ने केवल 15 दिनों में लाइव रेटिंग में 212 अंकों की वृद्धि दर्ज की है, जिससे वह 1667 की वर्तमान रेटिंग के साथ अंडर 11 आयु वर्ग में भारत के शीर्ष 5 में पहुंच गया है. लोयोला स्कूल के प्राचार्य फादर पायस फर्नांडिस नेसफलता के लिए उसे बधाई दी है. अधिराज लोयोला स्कूल बिष्टूपुर के पांचवीं के विद्यार्थी हैं.


