
उदित वाणी जमशेदपुर : कदमा स्थित केरला पब्लिक स्कूल द्वारा पूरे भारत में साइकिल चलाने का रिकॉर्ड बनाने वाले 2016 बैच के पूर्व छात्र अधिराज बरुआ को सम्मानित किया गया. सम्मान समारोह में केपीएस स्कूल के निदेशक शरत चंद्रन, प्रिंसिपल शर्मिला मुखर्जी, शैक्षणिक निदेशक लक्ष्मी शरत, हेड मिस्ट्रेस अलमेलु रविशंकर उपस्थित थीं.
अपने पिता से प्रेरणा लेते हुए अधिराज ने भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में करीब 29000 किमी की दूरी तय की. उन्होंने 1 अक्टूबर, 2021 को इस यात्रा की शुरुआत की और 1 मार्च, 2023 को इसे सफलतापूर्वक पूरा किया. अपनी यात्रा के दौरान, उन्होंने राष्ट्रीय एकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाया.
अधिराज ने छात्रों के साथ अपनी साहसिक यात्रा साझा की और उन्हें चुनौतियों का सामना करने और सपने देखने की हिम्मत करने के लिए प्रेरित किया.

