
उदित वाणी, जमशेदपुर : जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जमशेदपुर प्रखंड के कैरेज कॉलोनी हरिजन बस्ती में 4 पेवर ब्लॉक पथों का निर्माण कार्य विधायक मंगल कालिंदी के अनुशंसा पर जेएनएसी के द्वारा किया जा रहा है.
आज विधायक मंगल कालिंदी के निर्देश पर उनके आप्त सचिव रायमूल बान्डरा और सीताराम चालक ने उक्त पथों का निरीक्षण किया .निरीक्षण करने के उपरांत काम कर रहे ठेकेदार को गुणवत्ता से काम करने और अन्य दिशा-निर्देश दिए.
मौके पर मुखिया राजू मुखी, अजय मुखी ,अरुण मुखी ,मंडल मुखी ,रूपा राय, सिद्धू राय ,शांति महतो ,विनोद महतो, सपना महतो ,राहुल मुखी, भावेश मुखी आदि उपस्थित थे.
Advertisement
<

