
उदित वाणी, जमशेदपुर: मानगो चौक से ले कर डिमना रोड में जहां नो पार्किंग जोन मानगो नगर निगम के द्वारा घोषित किया गया है और नो पार्किंग जोन का बोर्ड भी लगा दिया गया है.
उसके बाद भी लोगों के द्वारा नो पार्किंग जोन में गाड़ी खड़ा किया जा रहा है शुक्रवार को नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के खिलाफ कारवाई की गई.
कई पथ विक्रेताओं एवं वाहनों को पीली लाइन दिखाते हुए एवं नो पार्किंग का बोर्ड दिखाते हुए आवश्यक निर्देश दिया गया. कई छोटे-बड़े गाडयि़ों को नो पार्किंग से हटवाया गया एवं नो पार्किंग क्षेत्र में गाड़ी नहीं लगाने की सख्त चेतावनी दी गई.
कई वाहन मालिकों एवं दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया. इस अवसर पर नगर प्रबंधक एवं कार्यालय कर्मी उपस्थित थे.
Advertisement
<

