
उदित वाणी, जमशेदपुर: दयानंद पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को आईसीएसई व आएसईसी के टॉपरों को पुरस्कृत किया गया। स्कूल की ओर से उन्हें अचीवर्स अवार्ड दिया गया. इसके लिए अचीवर्स अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया.
इसमें आईसीएसई और आईएससी बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अचीवर्स अवार्ड दिया गया. स्कूल की ओर से इस वर्ष पहली बार खेल के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. इसमें राष्ट्रीय सीआईएससीई खेल में पदक जीतने वाले विद्यार्थियों को अचीवर्स अवार्ड दिया गया.
विद्यार्थियों को आर्य समाज ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. आरएन शर्मा व डॉ. दीपाली मिश्रा ने पुरस्कृत किया. समारोह में आईसीएसई बोर्ड परीक्षा 2021 की टॉपर नाज परवीन (विज्ञान), पलक वर्मा (वाणिज्य) को अचीवर्स अवार्ड स्कॉलरशिप दी गई.
साथ ही आईएससी बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए आशीष कुमार (विज्ञान), एकता केशरी (वाणिज्य) को अवार्ड दिया गया. वहीं, आईसीएसई बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए सुमित कृष्ण चौधरी (विज्ञान) व आदित्य कुमार सिंह (वाणिज्य) को पुरस्कृत किया गया. जबकि आईएससी बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए आदित्य राज (विज्ञान) व रिया गुप्ता (वाणिज्य) को पुरस्कृत किया गया.
इसी तरह पहली बार सीआईएससीई स्पोर्ट्स इवेंट्स 2022 में राष्ट्रीय पदक विजेता अवनि कुमारी (बॉक्सिंग), नेहा कुमारी (खो-खो), राज के. सिंह (योग) व आदित्य केआर सिंह (योग) को भी पुरस्कृत किया गया. समारोह में जियान तनेजा, राजीव तलवार, देवेन्द्र चतरथ और स्कूल के अन्य ट्रस्टी सदस्य भी उपस्थित थे.

