
उदित वाणी, रांची: मेदिनीनगर [पलामू] सिविल सर्जन डा जॉन एफ कैनेडी को एसीबी ने 50 हजार घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा. सिविल सर्जन कैनेडी ने एक निजी क्लीनिक के संचालक से घूस की मांग की थी और निजी क्लीनिक के संचालक की शिकायत पर एसीबी ने मेदिनीनगर के चर्च रोड स्थित सिविल सर्जन के निजी आवास में छापेमारी करके गिरफतार किया.
बताया गया है कि बिहार के औरंगाबाद के न्यू एरिया के रहने वाले गोल्डन कुमार की संस्था रशियन हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड के साथ स्वास्थ्य विभाग का दो बर्षों का अनुबंध था.
संस्था ने इस दौरान बंध्याकरण ऑपरेशन भी किया था और इसके एवज में 1.47 लाख रुपये बिल का भुगतान बाकी था. गोल्डन कुमार ने जब बकाया भुगतान को लेकर पलामू सिविल सर्जन और डीपीएम से मुलाकात की, तो उन्होंने बिल भुगतान के लिए एक लाख रुपये घूस मांगी. इसके बाद गोल्डन ने इसकी शिकायत एसीबी से की थी.
