
उदित वाणी जमशेदपुर :अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा जमशेदपुर ग्रेजुएट कॉलेज में रक्त जांच शिविर का आयोजन किया गया. इसमें कॉलेज की छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी भाग लिया.
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कॉलेज की प्राचार्य ने युवाओं को समय-समय पर रक्त जांच करवाने को कहा। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में ब्लड की जरूरत थी तो विद्यार्थी परिषद आगे आया था. ऐसा हम सभी को मिलकर करना चाहिए.
इस दौरान कोल्हान विभाग संयोजक केके कमलेन्दु, नमिता पाठक, अपराजित सिंह, राज नंदनी, ममता कुमारी, तान्या, प्रियांशी, महानगर संगठन मंत्री हिमांशु दुबे, महानगर कार्यालय मंत्री प्रियांश राज एवं अन्य लोग उपस्थित थे.
Advertisement
<

