
उदित वाणी, जमशेदपुर: आगामी 03-05 जनवरी को धनबाद में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) झारखंड के 25वें प्रदेश अधिवेशन से पूर्व निर्वाचन प्रक्रिया पूरी हो गई है. इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय से शुक्रवार को आगामी सत्र के पदाधिकारियों की घोषणा की गई.
डॉ मौसमी पॉल और श्री मनोज सोरेन का चयन
वर्ष 2024-25 के लिए डॉ मौसमी पॉल (जमशेदपुर) को अभाविप झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष तथा मनोज सोरेन (दुमका) को प्रदेश मंत्री के रूप में नवनिर्वाचित किया गया है.
अभाविप के आगामी अधिवेशन की तैयारी
यह घोषणा झारखंड के विद्यार्थियों और अभाविप के कार्यकर्ताओं के लिए एक नई उम्मीद लेकर आई है. अब सबकी नजरें इस आगामी अधिवेशन पर टिकी हैं, जहां नए नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन के आगामी योजनाओं पर चर्चा की जाएगी.

