
उदित वाणी, जमशेदपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कला मंच आयाम राष्ट्रीय कला मंच पूर्वी सिंहभूम द्वारा कवि गुरु रविन्द्रनाथ टैगोर के 162 वे जन्म जयंती के उपलक्ष्य पर कला संगम का आयोजन किया गया.
बिष्टूपुर स्थित श्रीकृष्णा पब्लिक स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला विश्विद्यालय की कुलपति डॉ. अंजिला गुप्ता, विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी अरुण बाकरेवाल एवं समाजसेवी मनोज झुनझुनवाला शामिल हुए. इस कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम जिले के स्कूलों एवं कॉलेज के 145 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया.
कार्यक्रम में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए डांस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार आरोही कुमारी, द्वितीय पुरस्कार सोनी कुमारी, तीसरा पुरस्कार भूमि घोंसल को दिया गया.
वहीं सामूहिक डांस में नृत्य शक्ति की श्रीलेखा बोस, सारा मन्ना, अपर्णा पंडित, अंजलि पंडित, वर्षा मलिक शिउली साउ को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला विश्विद्यालय की कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि अभाविप का राष्ट्रीय कला मंच इस तरह के कार्यक्रम करवाता रहा है और आगे भी करवाएगा.
इससे समाज में युवाओं को भारतीय संस्कृति के बारे में जानने का मौका मिलेगा. कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कमलेश कुमार कमलेनदु, राष्ट्रीय कला मंच के प्रांत संयोजक बापन घोष, विभाग संगठन मंत्री प्रताप सिंह, महानगर मंत्री अमन कुमार, अभिषेक कुमार, कार्तिक झा, विवेकानंद, प्रियांशु राज, सौरभ पाठक, यश अग्रहरी एवं अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित थे.


