
उदित वाणी, कांड्रा : चांडिल प्रखंड अंतर्गत पंचायत आसनबोनी सचिवालय में साथी अभियान के तहत निराश्रित बच्चों का आधार पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का आयोजन झालसा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला खरसावां के तत्वावधान में किया गया.
शिविर का मुख्य उद्देश्य
शिविर का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से बेसहारा और वंचित बच्चों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और लाभ पहुंचना है. जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला-खरसावां के सचिव तौसीफ मेराज ने जानकारी दिया कि साथी अभियान राज्य के अन्य जिलों में भी सक्रिय रूप से संचालित हो रहा है.
अभियान की अवधि
सरायकेला-खरसावां जिले में यह अभियान निरंतर 15 अगस्त 2025 तक जारी रहेगा, ताकि हर निराश्रित बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके. इसके साथ ही उन्हें सामाजिक, शैक्षाणिक और स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं से जोड़ा जा सके, और उन्हें उज्ज्वल भविष्य मिल सके.
मौके पर उपस्थित लोग
मौके पर आधार एवं संचालक ओम प्रकाश साहू, सरायकेला खरसावां जिला के साथी समिति सदस्य, नेहा कुमारी गंगा सागर पाल, ग्राम पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव ग्रामीण आदि उपस्थित रहे.

