
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर शाखा और ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संयुक्त प्रयास से एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर का आयोजन बड़े पैमाने पर और बहुत ही व्यवस्थित तरीके से किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और इसे सफल बनाया।
मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर शाखा के 46 दाताओं ने रक्तदान कर एक पुण्य कार्य किया। इन दाताओं को कार्यक्रम में बुके, गिफ्ट और दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष रानी अग्रवाल के साथ मंच की वरिष्ठ बहनें मीना अग्रवाल, जया डोकानियां, लता अग्रवाल, मंजू खंडेलवाल, प्रभा पाड़िया, बीना खीरवाल, बीना अग्रवाल, सुशीला खीरवाल, देवी खेमका, सीमा अग्रवाल, कंचन खीरवाल, विद्या अग्रवाल, सीमा चौधरी, बबीता केडिया और अन्य महिलाएं भी उपस्थित थीं।
इस रक्तदान शिविर के आयोजन ने समाज में रक्तदान के महत्व को जागरूक किया और स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक कदम बढ़ाया।

