
उदित वाणी जमशेदपुर : सुंदरनगर थाना क्षेत्र के मारांग बुरु स्टूडियो के पास शनिवार दोपहर को एक दुखद सड़क दुर्घटना में करनडीह निवासी डुमनी हांसदा (62 वर्ष) की मौत हो गई। उन्हें एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी जिससे वे सड़क पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।
उनके सिर में गंभीर चोट लगी और दाहिना हाथ टूट गया। घटना के वक्त, डुमनी हांसदा अपने बेटे लखन हांसदा के साथ हल्दीपोखर बाजार से लौट रही थीं। मारांग बुरु स्टूडियो के पास वे दोनों खड़े थे, तभी बाइक संख्या जेएच०5सीजेड-2958 तेज गति से आकर डुमनी हांसदा को टक्कर मार दी जिससे वे सड़क पर गिर गईं।
लखन हांसदा ने तुरंत अपनी मां को सुंदरनगर पुलिस की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बाइक सवार की तलाश जारी है।

