
उदित वाणी, जमशेदपुर: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर एक भारत, श्रेष्ठ भारत (ईबीएसबी) के बैनर तले अंडमान और निकोबार के 45 युवाओं का सात दिवसीय एक्सपोजर टूर आयोजित करने जा रहा है.
झारखंड से 45 युवा अंडमान निकोबार जाएंगे. इस टूर में मुख्य रूप से उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र भाग ले रहे हैं. एक प्रदेश के युवाओं के दूसरे प्रदेश के युवाओं के बीच संपर्क को मजबूत करने के लिए भारत सरकार की एक पहल विशेष रूप से देश भर के युवाओं के बीच एक भारत श्रेष्ठ भारत युवा संगम (युवा संगम) के माध्यम से यह जीवन के कई पहलुओं, विकास स्थलों, हाल की उपलब्धियों और मेजबान राज्य में एक युवा जुड़ाव का एक व्यापक अनुभव प्रदान करेगा.
अपनी यात्रा के दौरान युवाओं को पर्यटन परम्परा के तहत बहुआयामी अनुभव मिलेगा. परंपराएं, प्रगति (विकास),परस्पर संपर्क (लोगों से लोगों का जुड़ाव) और प्रोद्योगिक (प्रौद्योगिकी) के साथ समन्वय पर जोर रहेगा. दौरे के दौरान युवाओं को विभिन्न पर्यटन स्थलों, सांस्कृतिक गतिविधियों, तकनीकी विकास, खेल, धार्मिक स्थल आदि के बारे में पता चलेगा.
23 प्रदेशों के युवा कर रहे शिरकत
इस टूर में भारत के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के युवाओं की भागीदारी की परिकल्पना की गई है, जिसमें अप्रैल और मई महीनों में एक्सपोजर टूर आयोजित किए जाएंगे.
इसी तरह वे विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, धार्मिक केंद्रों, पर्यटन स्थलों, उल्लेखनीय उद्योगों आदि का दौरा करेंगे. वे राज्य की प्रतिष्ठित हस्तियों के साथ भी बातचीत करेंगे और स्थानीय लोगों की जीवन शैली का अनुभव करेंगे.
ऐसे करें पंजीकरण
झारखंड के 18-30 वर्ष की आयु के इच्छुक युवा 9 अप्रैल 2023 को या उससे पहले इस उद्देश्य के लिए विशेष रूप से विकसित पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं. पंजीकरण पोर्टल अभी लाइव है और इसे https://ebsb.aicte-india.org/ लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन के लिए एक्सेस किया जा सकता है.

