
उदित वाणी, जमशेदपुर : जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन एवं परिवहन को लेकर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। 23-24 दिसंबर की देर रात करीब 11:30 बजे से 02:00 बजे तक पटमदा सीओ एवं कमलपुर थाना की संयुक्त कार्रवाई में ग्राम कुमीर एवं महुलतल से गिट्टी लदे 04 ट्रक जप्त किए गए। सभी वाहन बंगाल नंबर के थे। वाहनों को जप्त कर कमलपुर थाना में रखा गया है ।

Advertisement
<

