
उदित वाणी, जमशेदपुर: टिनप्लेट रिक्रिएशन एसोसिएशन का सालाना बोनस समझौता रविवार को हुआ. एसोसिएशन के 22 कर्मचारियों को इस साल 20 फीसदी बोनस मिलेगा.
समझौते के तहत बोनस की अधिकतम राशि 39921 रूपए और न्यूनतम राशि 31931 रूपए होगी. बोनस पर कुल 7 लाख 37 हजार 495 रूपए की राशि खर्च होगी.
कर्मचारियों के खाते में बोनस की राशि 26 सितंबर को चली जाएगी. समझौते पर हस्ताक्षर प्रबंधन की ओर से हरजीत सिंह, राजेश कुमार और यूनियन की ओर से राकेश्वर पांडेय और बीके डिंडा ने किया.
Advertisement
<

