
उदित वाणी, जमशेदपुर: टिनप्लेट कंपनी के कर्मचारियों को इस साल 20 फीसदी बोनस मिलेगा. शुक्रवार को प्रबंधन और यूनियन के बीच बोनस को लेकर समझौता हो गया.
कंपनी के बेहतर परफॉर्मेंस को देखते हुए इस साल प्रबंधन की ओर से कर्मचारियों को 20 फीसदी बोनस के अलावा अतिरिक्त 5 हजार रूपए की राशि मिलेगी.
बोनस समझौता का आधार कंपनी की प्रोफेटिबिलिटी का 60 फीसदी, प्रोडक्टिविटी का 30 फीसदी और सेफ्टी का 10 फीसदी है. कर्मचारियों को बोनस की कुल राशि 5,39,97,607 मिलेगी. पुराने ग्रेड के कर्मचारियों को अधिकतम वेतन 81,616 और न्यूनतम 33,743 की राशि मिलेगी. एनएस ग्रेड के कर्मचारियों को अधिकतम वेतन 60, 843 राशि और न्यूनतम 18,459 रूपए मिलेगी.
इन्होंने समझौता किया
समझौते पर हस्ताक्षर करने वालों में प्रबंध निदेशक आरएन मूर्ति एवं यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय के अलावा (वी पी)) संतोष एंटोनी, ( जी एम वर्क्स ), डॉ सरोजती डे, (चीफ फाइनेंस), राजीव कुमार चौधरी (चीफ मेडिकल), डॉक्टर रेखा सिंह गांगुली, (डीजीएम,एच आर एम), हरजीत सिंह आदि शामिल थे.

