
उदित वाणी, जमशेदपुर: शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ जुझार मांझी के निर्देशनुसार राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत बिरसानगर जोन नंबर -10 में स्पेशल आउटरीच हेल्थ कैम्प का आयोजन द फुल गॉस्पेल ट्रस्ट ऑफ इंडिया के विशेष आग्रह पर किया गया.
इसमें गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों एवं सफाई कर्मियों का ब्लड शुगर, हीमोग्लोबीन, मलेरिया एवं ब्लड प्रेशर की जांच की गई. जांच के उपरांत दवाई भी उपलब्ध करायी गयी.
मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ डीएन. सिंह , डॉ राजू कुमार, पब्लिक हेल्थ मैनेजर प्रदीप कुमार, फार्मासिस्ट बिमल कुमार दास, एएनएम समिता महतो, अनामिका बक्ला, पुष्पलता, लैब तकनीशियन राजेश साहु, कनाई लाल महली एवं सहिया कर्मी उपस्थित रहे.
Advertisement
<

