
उदित वाणी जमशेदपुर : टाटा स्टील की सिक्योरिटी और अग्निशमन सेवा टीम के सहयोग से सेफ (सेफ्टी अवेयरनेस फॉर एवरीवन) द्वारा केरला समाजम मॉडल स्कूल में निकासी ड्रिल का आयोजन किया गया. मॉक ड्रिल में लगभग 3200 छात्रों ने भाग लिया.
इस दौरान छात्रों को निकासी के दौरान पालन की जाने वाली प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया. इसके तहत उन्हें आपातकालीन प्रतिक्रिया योजना, अनुसरण किए जाने वाले मार्ग, निकासी के बाद हेड काउंट और अन्य आवश्यक प्रोटोकॉल की जानकारी दी गई. ड्रिल के तहत स्कूल में अग्निशमन उपकरणों की स्थिति की भी जांच की गई.
इस मौके पर सेफ की संयोजक और मैनेजर मोम मित्रा, टाटा स्टील फायर ब्रिगेड के सीनियर मैनेजर राकेश जोशी, ने मॉक ड्रिल में सहयोग किया. इस मौके पर स्कूल की वाइस प्रिंसिपल राजन कौर, रीना बनर्जी, सुजाता सिंह, अब्राहम ए एल और सेफ कोऑर्डिनेटर पुष्पा ओझा भी मौजूद थीं.

