
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः लोकसभा चुनाव की वजह से आदित्यपुर सहित आस-पास के शराब की सभी दुकानें आज शाम 5 बजे से लेकर आगामी 25 मई की शाम 5 बजे तक अर्थात कुल 48 घंटे तक बन्द रहेगी. इससे संबंधित सूचना शराब दुकानों के सामने चिपका दी गई है. वहीं, आगामी 30 मई की शाम 5 बजे से लेकर आगामी एक जून को शाम बजे तक अर्थात कुल 48 घंटे शराब की सभी दुकानें बन्द रहेगी. जबकि मतगणना के दिन आगामी 4 जून को भी सभी शराब की दुकानें पूर्णतः बन्द रहेंगी.
Advertisement
<
