
उदित वाणी, जमशेदपुर: बागबेड़ा कॉलोनी में लगातार डेंगू के बढ़ते प्रकोप और मरीजों की संख्या को देख सिविल सर्जन डॉक्टर साहिर पाल द्वारा मेडिकल टीम भेज जांच कराई जा रही है.
बागबेड़ा कॉलोनी के पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने सिविल सर्जन से आग्रह किया था. जुगसलाई स्वास्थ्य केंद्र की मेडिकल टीम ने कुंवर सिंह मैदान में डेंगू के दो मरीज, दुर्गा पूजा मैदान के समीप दो मरीज, रोड नंबर 5 शिव मंदिर के नजदीक एक मरीज के घरों के साथ ही आसपास के घरों में भी जांच की। घरों में एंटी लार्वा का छिड़काव भी किया गया.
Advertisement
<

