
उदित वाणी, जमशेदपुरः झारखंड छात्र मोर्चा ने आज महिला विश्वविद्यालय की पहली कुलपति अंजला गुप्ता से मुलाकात की। मोर्चा की ओर से पौधा देकर उनका अभिनंदन किया गया।
इस दौरान जमशेदपुर महिला कॉलेज में इंटरमीडिएट की पढ़ाई बंद होने संबंधी खबर पर मोर्चा के कोल्हान सचिव पप्पू यादव ने किसी भी हाल में इंटरमीडिएट को बंद न करने की बात कही।
उन्होंने कहा कि इंटरमीडिएट में कम से कम तीन से चार हजार बच्चे का भविष्य जुड़ा हुआ है। उनकी बातों से सहमत होकर कुलपति ने कहा कि इंटरमीडिएट और महिला विश्वविद्यालय दो यूनिट में चलेगी।
इस दौरान झारखंड छात्र मोर्चा के कोल्हान सचिव पप्पू यादव, जिला अध्यक्ष कृष्णा कुमार कामत एवं विपिन शुक्ला उपस्थित थे।
Advertisement
<

