
उदित वाणी, जमशेदपुर: आरएचआई मैग्नेसिटा इंडिया लिमिटेड ने हाई टेक केमिकल्स लिमिटेड को 621 करोड़ रुपये में खरीदने के लिए 18 अक्टूबर, 2022 को बिजनेस ट्रांसफर एग्रीमेंट किया है.
मालूम हो कि आरएचआई मैग्नेसिटा इंडिया उच्च कोटि के रिफ्रैक्टरी उत्पादों के क्षेत्र में विश्व स्तर पर अग्रणी जर्मन पैरेंट कंपनी आरएचआई मैग्नेसिटा की अग्रणी भारतीय सबसिडियरी कंपनी है. हाई टेक केमिकल्स लिमिटेड भी झारखंड के आदित्यपुर में रिफ्रैक्टरी का उत्पादन करनेवाली कंपनी है.
इसके डायरेक्टर राजकुमार अग्रवाल, प्रभा अग्रवाल एवं राहुल अग्रवाल हैं. अधिग्रहण की यह प्रक्रिया बिजनेेस ट्रांसफर एग्रीमेंट की तारीख 18.10.2022 से तीन माह के अंदर पूरी की जाएगी.
इसके लिए झारखंड इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी से मंजूरी ली जाएगी.यह सौदा 621 करोड़ रुपये के नगद भुगतान पर हुआ है जिसके अन्तर्गत हाई टेक केमिकल्स लिमिटेड का संपूर्ण व्यापारिक अंडरटेकिंग चालू हालत में आरएचआई मैग्नेसिटा इंडिया लिमिटेड को हस्तांतरित होगा.

