
उदित वाणी, जमशेदपुरः अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गो माता गौ -ग्रास सेवा समिति द्वारा श्री टाटानगर गौशाला में योग करने आए लोगों को आम पना, चना, गुड़, चाय और बिस्कुट प्रदान किया गया।
चाय और बिस्कुट की व्यवस्था गौ सेवक सहदेव गुरुजी की तरफ से की गई थी। इस दौरान गौ भक्तों ने कलमी और चौलाई के 200 बंडल गो माता को खिलाए गए।
इस दौरान कोलकाता निवासी सीए अंशुल अग्रवाल और सीए कमलेश अग्रवाल की ओर से हरी सब्जी की व्यवस्था की गई थी। गौशाला द्वारा गौ भक्तों से प्रतिदिन सुबह 6 से 7 बजे तक गौ सेवा के लिए गौशाला आने की अपील की है।
मौके पर किशोर तापड़िया और मुरारी नानका ने कहा कि गौ ग्रास समिति द्वारा जल्द ही टाटानगर गौशाला के चिमनलाल भालोटिया हॉल में भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।
Advertisement
<

